पटना. संवाददाता.

बिहार विधान सभा उपचुनाव में महागठबंधन और भाजपा को एक-एक सीट मिली। यानी आधी-आधी खुशी। मोकामा की जीत पर उपममुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां महागठबंधन की एकतरफा जीत हुई है। मोकामा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पटना के मीठापुर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में हुई। वहीं गोपालगंज वोट की गिनती थावे डायट केंद्र में हुई।

बता दें कि मोकामा में मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16707 वोटों से मात दी है। यहां राजद को 79646 और भाजपा को 62939 वोट मिले। तेजस्वी यादव ने कहा है कि गोपालगंज में हम 2020 में 40 हजार से हारे थे इस बार 1700 से हारे हैं। हमारा प्रयोग सफल रहा। अगली बार 20 हजार वोटों से लीड दिलाएंगे।

गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी ने राजद के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। अंतिम राउंड तक यहां पर कांटे की टक्कर दिखती रही। यहां कुसुम देवी ने शुरू से ही बढ़त बना रखी थी। 20वें राउंड में राजद के मोहन गुप्ता आगे निकल गए थे और उन्होंने 1135 वोट की बढ़त बना ली थी लेकिन 22वें राउंड में फिर भाजपा आगे निकल गई और अंतिम 24वें राउंड तक भाजपा ने बढ़ते को बरकरार रखते हुए जीत हासिल कर ली।

मोकामा में पिछले 17 सालों से अनंत सिंह जीत का आनंद ले रहे हैं। इस बार एके 47 मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई। विधायकी की कुर्सी अपने घर में रखने के लिए अनंत सिंह ने यहां हुए उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी को खड़ा किया था। राजद के टिकट पर वे महागठबंधन की प्रत्याशी थीं। उन्होंने ललन सिंह की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को हरा दिया।

गोपालगंज मं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई थी और उपचुनाव हुआ। यहां भाजपा ने उनकी पत्नी कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया था। कुसुम देवी को की जीत सहानुभूति वोट से हो गई। तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने यहां अपनी पत्नी इंदिरा यादव को चुनाव में उतार दिया था जिन्होंने राजद का खेल खराब कर दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *