– कांग्रेस और माले ने पुलिस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

संवाददाता .
मुंगेर में सोमवार की रात दुर्गा विसर्जन के समय बवाल हो गया। इसमें चली गोली में एक युवक अनुराग पोद्दार की मौत हो गई। उसके पिता अमरनाथ पोद्दार की लोहपट्टी में दुकान है। मुंगेर में प्रथम चरण में विधान सभा चुनाव 28 तारीख को होना है इससे एक दिन पहले घटी इस घटना से तनावपूर्ण माहौल है।
26 तारीख की रात जब बड़ी दुर्गा को विसर्जन के लिए कहारों ने परंपरागत तरीके से उठाया तो बड़ी संख्या में अन्य भक्तों ने भी कंधा दिया। रात में बाटा चौक के पास प्रतिमा को रखा गय लेकिन जब प्रतिमा को उठाने की बारी आई तो वह उठ ही नहीं रही थी। दूसरी तरफ प्रशासन जल्द से जल्द विसर्जन कराने के लिए लगी हुई थी। इसी बीच प्रशासन और पब्लिक में झड़प हो गई। पुलिस ने पहले तो लाठी चार्ज किया और उसके बाद गोली चला दी। लोगों को प्रतिमा के सामने ही जमकर पीटा गया। पुलिस द्वारा पिटाई का यह वीडियो पूरे दिन वायरल होता रहा। कई अन्य लोग गोली चलने से जख्मी भी हो गए। पुलिस का आरोप है कि उपद्रवियों ने गोलियां चलाईं। लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने गोली चलाई और नृशंसतापूर्वक लाठी चार्ज किया।

भाकपा माले और कांग्रेस ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी को सत्ता पर रहने का कोई हक नहीं है। घटन की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्या लोगों को मां की पूजा करने का अधिकार भी नहीं रह गया है। पुलिस ने बर्बरता दिखाई है इसलिए मुंगेर के डीएम और एसपी को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की।
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह सहित दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस तरह की घटनाओं से चुनाव के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन के लिेए 28 तारीख को होने वाला चुनाव चुनौती भरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed