bjp protest bihar

संवाददाता. पटना

इन दिनों बिहार विधान सभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। विपक्षी पार्टी भाजपा दो मुद्दों पर नीतीश सरकार को लगातार घेर रही है। भाजपा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांग रही है। तेजस्वी यादव पर  लैंड ऑर जॉब मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर किया है। दूसरा मुद्दा शिक्षकों से जुड़ा है। भाजपा नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग कर रही है। गुरुवार को भाजपा का कार्यक्रम विधान सभा मार्च का था। पटना के गांधी मैदान से मार्च शुरू हुआ लेकिन डाक बंगला चौराहा के पास पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर भी पुलिस की लाठियां चलीं। वे पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती हैं। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। कई विधायकों, कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।  जहानाबाद के रहने वाले भाजपा के महामंत्री  विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। लाठी चार्ज से पहले पुलिस ने वाटर कैनन से पानी का फव्वारा छोड़ा और उसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया है कि भाजपा नेता विजय कुमार सिंह डाकबंगला चौराहा पर नहीं पहुंचे थे।

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भाजपा काला दिवस पूरे बिहार में मनाएगी और नीतीश कुमार सहित तेजस्वी यादव का पुतला जलाएगी। बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों विधान सभा और विधान परिषद में हंगामा तय है। विधान मंडल में भाजपा सरकार से जवाब मांगेगी कि इस तरह से पुलिस ने बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज क्यों किया? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेस कर विजय कुमार सिंह के परिवार को गोद लेने और साथ ही 10 लाख रुपए देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *