संवाददाता. पटना

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69 वीं पीटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑन लाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 15 जुलाई 2023 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक है। आयोग ने कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार और सरकार के विभिन्न विभागों से अलग-अलग संवाओं व संवर्गों के लिए प्राप्त रिक्तियों के आलोक में एकीकृत 69 वीं  संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा व अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम  से नियुक्ति करने के लिए विज्ञापन का प्रकाशन आयोग द्वारा किया गया है जिसे आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है।

सारणी वन के लिए 235 पदों पर और सारणी टू के लिए 111 पदों पर वेकेंसी आई है।

Leave a Reply

You missed