मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा को बिहार में सत्ता से बाहर करने के बाद महागठबंधन के साथ हैं। नई सरकार के गठन के बाद वे भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। तैयारी 2024 की है। नीतीश कुमार ने कहा है कि  2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा 50 सीट का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। ललन सिंह 150 सीट बोल रहे हैं, पर मैं कहता हूं कि 50 सीट भी नहीं मिल पाएगी। कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मेरी बात हुुई है और इस सिलसिले में मैं जल्द दिल्ली जाऊंगा।

नीतीश कुुमार शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के माहौल को खराब कर रही है। भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे, हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी है।

जदयू कार्यालय में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे प्रधानमंत्री के सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। देश आपका इंतजार कर रहा है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है, न ही मेरी ऐसी कोई इच्छा है। मैं देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगा हूं। सबसे महत्वपूर्ण यही है। नेता का चयन सभी पार्टियां मिलकर करेंगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

नीतीश कुमार ने भाजपा को षडयंत्रकारी कहा। कहा कि विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा के षड्यंत्र से हमारी सीटें कम हो गईं। मैं स्वयं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था, पर भाजपा के आग्रह पर तैयार हो गया। कारण था कि शुरू से बिहार का विकास मेरी पहली प्राथमिकता रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed