जानिए 24 सीटों पर किस-किस ने जीत हासिल की

संवाददाता. पटना

बिहार में 24 सीटों पर हुए उपचुनाव में राजद ने 6 सीटों पर जीत हासिल की। 24 सीट में राजद के पास एक सीट वैशाली थी। राजद यह सीट नहीं बचा पाई लेकिन राजद ने कुल 6 सीटें जीत लीं।

पटना की हॉट सीट पर बाहुबली अनंत सिंह के करीबी कार्तिकेय कुमार की जीत राजद के टिकट पर हुई है। राजद के विधायक रीतलाल ने भी जीत में अच्छी भूमिका निभाई। भूमिहार और यादव ने मिलकर इस सीट पर राजद को जीत दिला दी। सीपीआई की ओर से एक उम्मीदवार भागलपुर में संजय कुमार थे। वे चुनाव हार गए। मंत्री नीरज कुमार बबलू की पत्नी चुनाव हार गईं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले सच्चिदानंद  सारण से निर्दलीय चुनाव जीत गए। मोतिहारी में राजद से बागी होकर निर्दलीय लड़ने वाले महेश्वर सिंह चुनाव जीत गए।

जे़डीयू को 4 सीटें मिलीं। बीजेपी को 8 सीटें मिलीं। कांग्रेस को एक सीट बेगूसराय में मिली है। वहां से राजीव कुमार चुनाव जीते। तेजस्वी यादव के गढ़ वैशाली में राजद के सुबोध राय चुनाव हार गए। वैशाली में रालोजपा (पशुपति पारस की पार्टी) से भूषण कुमार की जीत हुई। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ मुंगेर में जेडीयू की हार हुई, वहां से राजद के अजय कुमार सिंह चुनाव जीते। कुल चार निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है।

किस सीट पर किसी जीत हुई

1- नालंदा – रीना यादव, (जेडीयू)

2-गोपालगंज- राजीव सिंह(बीजेपी)

3-मुजफ्फरपुर- दिनेश सिंह (जेडीयू)

4-मोतिहारी- महेश्वर सिंह (निर्दलीय)

5-वैशाली- भूषण कुमार(रालोजपा)

6-भागलपुर- बांका – विजय कुमार सिंह (जेडीयू)

7-औरंगाबाद- दिलिप कुमार सिंह (बीजेपी)

8-भोजपुर-बक्सर- राधाचरण सेठ (बीजेपी)

9-सारण – सच्चिदानंद राय (निर्दलीय)

10- पटना-कार्तिकेय कुमार (आरजेडी)

11- सिवान- विनोद जायसवाल (आरजेडी)

12- नवादा- अशोक यादव (निर्दलीय)

13- समस्तीपुर- तरुण कुमार चौधरी (बीजेपी)

14-पूर्णिया- दिलीप कुमार जायसवाल (बीजेपी)

15- मुंगेर जमुई शेखपुरा- अजय कुमार सिंह (आरजेडी)

16- गया जहानाबाद अरवल- रिंकु यादव (आरजेडी)

17- रोहतास कैमूर- संतोष कुमार सिंह (बीजेपी)

18- दरभंगा- सुनील चौधरी (बीजेपी)

19- सीतामढ़ी शिवहर- रेखा देवी (जेडीयू)

20- पश्चिम चंपारण-सौरभ कुमार (आरजेडी)

21- बेगूसराय खगड़िया-राजीव कुमार (कांग्रेस)

22- सहरसा मधेपुरा सुपौल- डॉ अजय कुमार सिंह (आरजेडी)

23-मधुबनी- अंबिका गुलाब यादव (निर्दलीय)

24-कटिहार- अशोक अग्रवाल (बीजेपी)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed