मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। CMO ने ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगों को दी है। जानकारी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार कोरोना पॉजिटव हुए हैं। CMO ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजिटव पाए गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वे होम आइसोलेशन में हैं। उन्हें सभी कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।’

बता दें कि छह दिन पहले सोमवार को आयोजित CM नीतीश कुमार के जनता दरबार में कुल 14 लोग कोविड जांच में पॉजिटव पाए गए थे। इसमें से छह फरियादी, 5 वेटर और 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं। उस समय कई संक्रमित फरियादी मुख्यमंत्री से मिल भी चुके थे। उसके बाद से जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा भी स्थगित है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आईजीआईएमएस में शुरु हुए 15 से 18 वर्ष को दिए जाने वाले कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे और डॉक्टरों से जुड़े आईएमए के कार्यक्रम में भी।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित उनके परिवार के कई सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए थे। एक दिन पहले जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे निगेटिव हो गए हैं।

इस बार कोविड गाइड लाइन के अनुसार केन्द्र सरकार ने कोरोना के लक्षणविहीन और हल्के-फुल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की अवधि कम कर दी है।कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जहां ये अवधि 14 दिन की थी, वहीं अब सिर्फ 7 दिन की होम आइसोलेशन की जरूरत है।

By

Leave a Reply

You missed