बिहार सरकार ने 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। एक  IPS को अतिरिक्त प्रभार दिया है। 2009 बैच के IPS अधिकारी मानवजीत सिंह ढिल्लो पटना के नए SSP बनाए गए हैं। IPS मानवजीत अभी समस्तीपुर के SP हैं। वे इससे पूर्व पहले मुंगेर, वैशाली और STF में रह  चुके हैं। औरंगाबाद जिले में दाउदनगर के SDPO व IPS अधिकारी राजेश कुमार को पटना के सिटी SP वेस्ट की जिम्मेदारी मिली है। पटना में सिटी वेस्ट की जिम्मेवारी संभाल रहे IPS अशोक मिश्रा को नालंदा का नया SP बनाया गया है। नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। पटना जे सिटी SP ईस्ट जितेंद्र कुमार को कटिहार का नया SP बनाया गया है। सीतामढ़ी के पुपरी के SDPO प्रमोद कुमार यादव  सिटी SP ईस्ट होंगे। जमुई के SP प्रमोद कुमार मंडल को पटना का नया रेल SP बनाया गया है।

 

 राकेश राठी पटना के नए IG

 

ADG से DG बने 1991 बैच के IPS विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग लिमिटेड का DG बनाया गया है। ADG से DG बने अम्बरेन्द्र कुमार अंबेडकर को बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस की जिम्मेदारी मिली है। ATS के ADG एस रवीन्द्रन को बिहार राज्य खेल कूद प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार मिला है। IG से ADG बने अजिताभ कुमार को प्रोविजनिंग और पटना के IG संजय सिंह को ADG लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के IG को गणेश कुमार का ट्रांसफर तकनीकी सेवाएं व वितन्तु में किया गया है। DIG से IG बने IPS विनय कुमार को IG मुख्यालय, पीके दास को SCRB का नया IG, पंकज सिन्हा को तिरहुत रेंज (मुजफ्फरपुर) का नया IG, ललन मोहन प्रसाद को मिथिला रेंज (दरभंगा) का नया IG, फायरब्रिगेड व होमगार्ड में DIG रहे जितेंद्र मिश्रा को इसी डिपार्टमेंट का नया IG बनाया गया है।

 

शिपदीप लांडे को कोशी रेंस का DIG बनाया गया

 

बेगूसराय के DIG राजेश कुमार का ट्रांसफर बिहार मानवाधिकार, नए DIG बने सुनील कुमार को स्पेशल ब्रांच (सुरक्षा), पोस्टिंग के लिए वेटिंग में रहे शिवदीप लांडे को कोशी रेंज (सहरसा), एस प्रेमलथा को SCRB, नए प्रमोशन के बाद DIG बने उपेंद्र कुमार शर्मा को शाहाबाद रेंज (डिहरी ओन सोन), विकास बर्मन को एडमिनिस्ट्रेशन, मनोज कुमार को BSAP (सेंट्रल डिवीजन), किम को STF, निताशा गुड़िया को राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी, संजय कुमार को मुंगेर, विकास कुमार को फायर सर्विसेज व होमगार्ड, दिलीप कुमार को ATS, अश्विनी कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अमजद अली को सिविल डिफेंस और अरविंद ठाकुर को होमगार्ड का नया DIG बनाया गया है।

 

बाबू राम भागलपुर के नए SSP 

 दरभंगा के SSP बाबू राम भागलपुर के नए SSP बनाए गए हैं। बेगूसराय के SP अवकाश कुमार को दरभंगा का नया SSP बनाया गया है। किशनगंज के SP कुमार आशीष पूर्वी चंपारण के नए SP बनाए गए हैं। राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर इनामुलहक हक मैगनु को किशनगंज, मुजफ्फरपुर के रेल SP अशोक कुमार सिंह को अररिया, पटना के ट्रैफिक SP डी अमरकेश को सुपौल, मधेपुरा के Sp योगेंद्र कुमार को बेगूसराय, अररिया के SP हृदय कांत को समस्तीपुर, मधुबनी में जयनगर के SDPO शौर्य सुमन को जमुई, मुजफ्फरपुर के सिटी SP राजेश कुमार को मधेपुरा, दरभंगा के सिटी SP अशोक कुमार प्रसाद को मुजफ्फरपुर रेल, शिवहर के SP संजय भारती को कटिहार रेल और BSAP के ASP अनंत कुमार राय को शिवहर का नया SP बनाया गया है। पटना के सिटी SP सेंट्रल अम्बरीश राहुल को ट्रैफिक SP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed