पटना/ शिव कुमार

बिहार में बड़े स्तर पर अफसरों का ट्रासफर सरकार ने किया है। कई जिलों के DM बदले गए हैं। विकास आयुक्त आमिर सुबहानी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वे आजादी के बाद पहले मुसलमान मुख्य सचिव होंगे।
अब अतुल प्रसाद बिहार के नए विकास आयुक्त होंगे। पटना के नए कमिश्नर कुमार रवि होंगे। इसके अलावा राज्य के कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। गया के DM अभिषेक सिंह बुडको के MD बनाया गए हैं। वित्त विभाग के विशेष सचिव गोरखनाथ स्वास्थ्य विभाग के सचिव बनाए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेष परासर पटना नगर निगम के आयुक्त बनाए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रोशन दरभंगा के DM बनाए गए हैं। सुपौल के डीएम महेंद्र कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। दरभंगा के डीएम त्यागराजन को गया का डीएम बनाया गया है। जेल आईजी मिथिलेश मिश्र को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। सहरसा के डीएम कौशल कुमार को सुपौल DM बनाया गया है। नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है। सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव आनंद शर्मा को सहरसा का डीएम बनाया गया है। समस्तीपुर के डीएम शशांक शुभंकर को नालंदा डीएम बनाया गया है। दरभंगा के नगर आयुक्त मनीष कुमार मीणा को कारा महानिरीक्षक बनाया गया है। गया के नगर आयुक्त सावन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। बांका के DDC रवि प्रकाश को प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। जहानाबाद के DDC मुकुल कुमार गुप्ता को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का MD बनाया गया है। वैशाली के DDC विजय प्रकाश मीणा को श्रम संसाधन विभाग में निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थापित किया गया है। DDC औरंगाबाद अंशुल कुमार को खान विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। नवादा के DDC वैभव चौधरी को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed