पटना.

बिहार में ओमिक्रोन के पहले मरीज की पुष्टि हुई है। बतायाा जा रहा है कि यह ओमिक्रॉन का यह पहला मरीज पटना के किदवईपुरी इलाके में मिला है। किदवईपुरी के रहने वाले एक शख्स के ओमिक्रोन से संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है। सिविल सर्जन कार्यालय की टीम को मरीज की पहचान से जुड़ी जानकारी जल्द से जल्द जुटाने को कहा गया है। पटना की सिविल सर्जन से बताया है कि जिस व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पहचान हुई है वह अभी बिहार में नहीं है।

जानकारी है कि इस संक्रमित मरीज से पटना सिविल सर्जन कार्यालय की स्पेशल टीम ने फोन पर बातचीत की है। संक्रमित व्यक्ति ने उन्हें बताया है कि वह बिहार आया ही नहीं। हालांकि उसका पता पटना के किदवईपुरी इलाके का है।

ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्ति के पटना में नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की टीम को राहत मिली है। विभाग व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी इकट्ठी कर रहा है। उसके पासपोर्ट पर पटना के किदवईपुरी का पता होने के कारण बिहार में संक्रमित के तौर पर उसकी पहचान की गई है।

Leave a Reply