पटना.

बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए गठबंधनों ने अपने-अपने उम्मीदवर उतारे थे। एनडीए कीर ओर से विजय कुमार सिन्हा और विपक्ष की ओर से अवध बिहारी चौधरी उम्मीदवार थे। एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में कुल 126 मत पड़े जबकि विरोध में 114 वोट पड़े। विधानसभा के अगले अध्यक्ष (स्पीकर) विजय कुमार सिन्हा चुन लिए गए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम व कांग्रेस के विधायक दल के नेता सहित विधानसभा में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हे बधाइ दी। बिहार विधान सभा में पहली बार भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। यह इस विधान सभा चुनाव के बाद भाजपा के बड़े भाई बनने का फायदा है।

अब स्थिति यह है कि बिहार को दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा से हैं। विधान परिषद् में सभापति भाजपा से हैं और अब विधान सभा में अध्यक्ष भी भाजपाेेे से चुने गए हैं।

एक तरफ  विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव हो रहा था तो दूसरी तरफ लालू प्रसाद का एक ऑडियो पूरे दिन वायरल रहा।  भाजपा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो वायरल किया जिसमें भाजपा का दावा है कि लालू यादव रांची से भाजपा पीरपैंती विधायक ललन पासवान को फोन कर मतदान में शामिल नहीं होने के लिए कह रहे हैं। वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है कि विपक्ष अपना स्पीकर बनाएगी जिसके बाद एनडीए सरकार को गिरा दिया जाएगा। विधायक से कहा जा रहा है कि वह सदन में न जाए। भाजपा इस ऑडियो पर हमलावर रही वहीं राजद ने कहा कि लालू प्रसाद की आवाज में कई लोग बोलते हैं। सत्ता पक्ष साजिश करके विधान सभा अध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित करना चाहता है।

विधान सभा में नीतीश कुमार की उपस्थिति को लेकर भी काफी हंगामा हुआ। राजद नेता तेजस्वी यादव को उनकी उपस्थिति को लेकर ऐतराज था। इस पर प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा कि सीएम वोट नहीं करेंगे लेकिन सदन में उपस्थित होने का उन्हें अधिकार है।

 

विजय कुमार सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर आए हैं। पिछली सरकार में वे मंत्री थे।  54 वर्षीय विजय कुमार सिन्हा सिन्हा भूमिहार जाति  से आते हैं। इनके पहले जो विधानसभा स्पीकर विजय कुमार चौधरी थे वे भी इसी समाज से आते थे।

 सिन्हा ने बेगूसराय के राजकीय पॉलिटक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। पटना के एएन कॉलेज में पढ़ते हुए 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के सदस्य बने और छात्र राजनीति में यह सक्रिय हुए। छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के कारण ही कॉलेज में पढ़ते हुए 1985 में राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर छात्र संघ के अध्यक्ष बन गए। 2002 में विजय कुमार सिन्हा भारतीय जनता युवा मोर्चा, 2004 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और साल 2013 व 2015 में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सहित कई अहम सांगठनिक पदों पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed