संवाददाता.

वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत फिर से ज्यादा खराब हो गई है। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जानकारी है कि कई दिनों से वे दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं और वहीं हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

एक तरफ उनकी तबियत लगातार खराब रही। वे पटना में जब कोरोना से अस्पताल में लड़ रहे थे उस समय उनकी पार्टी आरजेडी रामा सिंह को पार्टी में प्रवेश दे रही थी। उन्हें अस्पताल के बेड से ही कड़ी आलोचना करनी पड़ी थी। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया था। तब पार्टी की ओर से पहले तो यह कहा गया कि रामा सिंह की इंट्री आरजेडी में नहीं होगी लेकिन बाद में इंट्री का दूसरा तरीका खोजा जाने लगा। रघुवंश प्रसाद सिंह इससे काफी नाराज थे। रघुवंश बाबू ने आरजेडी से इस्तीफा देने का मन भी बना लिया था। सूत्र बताते हैं कि आरजेडी के अंदर रघुवंश प्रसाद सिंह और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच एक अजीब तरह की तनातनी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed