पटना.
बिहार विधान परिषद् में तत्कीलीन सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा हाल में बहाल नियुक्तियों को रद्द करने के बाद कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब सचिवालय के समूह (ख) के पदों पर नियुक्तियाँ बीपीएससी द्वारा, समूह (ग) के पदों पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तथा सुरक्षा प्रहरी के पदों पर केंद्रीय चयन पर्षद बिहार द्वारा की जाएगी। इसके लिए बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ ) रामवचन राय द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह जानकारी परिषद के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने प्रेस को दी है।
