• नीतीश कुमार ने वर्चुअल रैली निश्चय संवाद के माध्यम से विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की.
  • नीतीश कुमार ने कहा कि अप्रैल के माह में कोरेंटिन सेंटर में हर व्यक्ति के पीछे 5300 रुपए रोजाना 14 दिनों तक खर्च किए गए

संवाददाता.

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को वर्चुअल रैली निश्चय, संवाद के माध्यम से विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की। रैली सुबह 11:30 बजे जदयू प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्मित कर्पूरी सभागार में शुरू हुई। पार्टी सूत्रों की मानें तो रैली से जुड़ने के लिए 26 लाख से अधिक लोगों को रैली का लिंक भेजा गया था।

  • नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग अपराध पर बिना कुछ जाने ही कहते रहते हैं। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी 2018 के राष्ट्रीय औसत में अपराध के मामले में बिहार 23 वें नंबर पर है। कहा कि सामूहिक नरसंहार का दौर मुझे याद है। मैं सबको कहूंगा पुराना फोटो निकालकर देखें। उन दिनों में गाड़ी से हथियार लेकर लोग सरेआम निकलते थे। अब क्राइम पर जीरो टालरेंस है।

संबोधन में बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि अभी तक 16 लाख 62,000 लोगों को 6000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से मदद दी गई। कहा कि 2019 में बाढ़ के बाद सूखे की हालत से बिहार प्रभावित हुआ। इस साल कोरोना ने संकट बढ़ाई। उनहोंने कहा कि सामुदायिक रसोइ केंद्र, अनाज वितरण सहित कई तरीकों से लोगों के बीच राहत पहुंचाई गई अन्य राज्यों से लौटे लोगों को रोजगार के भी इंतजाम किए गए। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए कानून तक में बदलाव किए जा रहे हैं। नई नीतियां बनाई गई। लाखों लोगों को काम दिया गया। कहा कि केंद्र के तरफ से बिहटा और मुजफ्फरपुर में 500-500 बेड का अस्पताल बनवाया जाएगा बिहार में लॉकडाउन के दौरान 23 लाख 38 हजार लोगों का राशन कार्ड बनवाया गया। जिन्हें 1000 रूपए की सहायता राशि दी गई। सस्ते में राशन दिया गया।

नीतीश कुमार ने कहा कि अप्रैल के माह में कोरेंटिन सेंटर में हर व्यक्ति के पीछे 5300 रुपए रोजाना 14 दिनों तक खर्च किए गए।

नीतीश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के साथ बेहतर तालमेल रहा। उनके लिए 1000 रुपए की मदद राशि दी गई। 20 लाख लोगों को मदद की गई।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना जांच की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। रोजाना डेढ़ लाख मरीजों की जांच हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed