- बिहार में फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनी राजदः भाजपा ने VIP को तोड़ राजद से ताज छीना था, राजद ने AIMIM को तोड़ ताज हासिल किया
- अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ आज कई छात्र संगठनों का विधानसभा मार्च
- अग्निपथ से गुस्से में युवाः बिहार में पांच ट्रेनों में आग लगाई, जदयू ने भी पुनर्विचार करने की मांग की
- शिक्षा मंत्री ने अफसरों की लगायी क्लास, कहा- शिक्षकों को बेहतर माहौल देंगे तभी वे ठीक से पढ़ा पाएंगे
- बिहार के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए खुशखबरी वाली खबर
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

संवाददाता.
एक और बुरी खबर है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेन में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कोरियोग्राफर सरोज खान गंभीर मधुमेह और संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज ख़ान को दफनाया गया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से सरोज खान के जनाजे में सिर्फ 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत थी। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए। उनके निधन पर अनुपम खेर ने लिखा-
‘डान्स की मल्लिका सरोज खान जी अलविदा. आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि “इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है”। आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ़ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूंगा।’