पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बिहार के कुछ नेताओं नागमणि, अरुण कुमार और नरेंद्र सिंह को लेकर एक अलग मोर्चे बनाने की घोषणा की.

पटना.
कुछ ही दिन पहले आरजेडी के पांच एमएलसी जेडीयू में चल गए थे, अब पार्टी को नया झटका लगा है और विजेंद्र यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। यशवंत सिन्हा के थर्ड फ्रंट की नींव आज रखने के साथ ही सूबे में सियासी भूचाल तेज हो गया है। बिहार की राजनीति में आज जो खास है वह यह कि लालू प्रसाद के विश्वासपात्र संदेश के पूर्व विधायक और आरजडी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पार्टी छोड़ दी। वे पिछले लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा क्षेत्र में राजद व भाकपा माले के संयोजक बनाये गए थे। दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बिहार के कुछ नेताओं नागमणि, अरुण कुमार और नरेंद्र सिंह को लेकर एक अलग मोर्चे बनाने की घोषणा की। यशवंत सिन्हा के बार में खास बात यह कि वे भाजपा बागी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रघुवंश प्रसाद सिंह के हाल चाल पूछने से भी राजनीति गरमाई हुई है। चर्चा यह भी है कि आरजेडी में बड़ी टूट होने वाली है।

Leave a Reply

You missed