पीएम मोदी बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने पर बिहार आ रहे हैं। वे कच्ची दरगाह- बिदुपुर सिक्स लेन जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही राजापाकर के जनदाहा में इंडस्ट्रियल हब की शुरूआत के साथ अन्य कई घोषणाएं भी करेंगे। 21 नवंबर को वे आ रहे हैं। उनके वैशाली जिला आगमन पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने के लिए पटना जिला अन्तर्गत यातायात व्यवस्था में इस तरह से बदलाव किया गया है।

1. कच्ची दरगाह 06 लेन मार्ग पर भारी/व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधितः-दिनांक-20.11.2026 को रात्रि 10 बजे से कच्ची दरगाह 06 लेन से बनारसी चौक (वैशाली) के लिए भारी वाहनों एवं व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश दिनांक-21.11.2026 को कार्यक्रम समाप्ति (कार्यक्रम में आये सभी वाहनों को सुरक्षित निकलने) तक प्रतिबंधित रहेगा।

2. कच्ची दरगाह के तरफ से कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले वाहनों का मार्गः उक्त अवसर पर दिनांक-20.11.2026 को रात्रि 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दीदारगंज गोलम्बर से कच्ची दरगाह 06 लेन पुल उपर पश्चिमी लेन में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले वाहनों का परिचालन दीदारगंज गोलम्बर से कच्ची दरगाह पुल नीचे से विपरित दिशा रैम्प होकर कच्ची दरगाह 06 लेन पुल उपर पूर्वी लेन से कार्यक्रम स्थल तक होगा।

उपरोक्त वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग निर्धारित कार्यक्रम के पूर्व तक ही किया जा सकेगा।

> वैकल्पिक मार्गः-

> पटना से गांधी सेतु मार्गः उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले निजी/छोटी वाहन गांधी सेतु से जा सकेंगे।

> पटना से जे०पी० सेतु मार्गः उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले निजी / छोटी वाहन जे०पी० सेतु से जा सकेंगे।

अपीलः

आमजनों से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें तथा उक्त कार्यक्रम के अवधि में असुविधा से बचने हेतु हवाई अड्डा-शहीद पीरअली मार्ग हार्डिंग रोड-अटल पथ-दीघा गोलम्बर-जे०पी० गंगा पथ वाले मार्ग को छोड़कर वैकल्पिक मार्ग अशोक राजपथ / बेली रोड आदि अन्य मार्गों का उपयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पटना यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या-0612- 2219151/9470630615 पर संपर्क कर सकते हैं।

You missed