– उम्र नहीं बनेगी बाधा, अधूरी पढ़ाई पूरी करने का मिलेगा दूसरा अवसर
पटना.
पटना। शिक्षा से वंचित महिलाओं को अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने का दूसरा अवसर देने के लिए बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस), जीविका, एजुकेट गर्ल्स एवं प्रथम द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जा रही है। इसके तहत जीविका दीदियों को 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को शिक्षा से जोड़ना है जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं। बीबोस के माध्यम से उन्हें दोबारा पढ़ाई शुरू करने और परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर मिलेगा। इससे वे आगे की शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़े अवसरों की ओर बढ़ सकेंगी।
