संवाददाता. पटना

पटना हाईकोर्ट के जाने-माने सीनियर एडवोकेट सर्वदेव सिंह पत्नी और बेटे के साथ सोमवार की सुबह सासाराम जा रहे थे। रास्ते में दाउदनगर के पास सामने से एक कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे के दोनों बैलून खुल गए। इससे दोनों की जान बच गई।
हालांकि सर्वदेव सिंह, उनकी पत्नी पूनम कुमारी और पुत्र देवाशीष को काफी चोट आई हैं।
रांग साइड से आ रही कार अर्टिगा है और सर्वदेव सिंह की कार बलेनो। दोनों कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। खास तौर से सर्वदेव सिंह की कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सर्वदेव सिंह केन्द्र सरकार के अफसरों, कर्मचारियों के ट्रिब्युनल,सेन्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल के सीनियर काउंसिल हैं और पटना के जगदेव पथ स्थित अंबेडकर पथ में रहते हैं।