संवाददाता. पटना

बिहार लोक सेवा आयोग ने अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। BPSC की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर में TRE-4.0 के लिए 32,388 पद दिखाए गए हैं। कैलेंडर में कहा गया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा (PT) के साथ मेंस परीक्षा भी होगी। कैंडिडेट्स को दो चरणों में लिखित परीक्षा देनी होगी।

TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में एक ही लिखित एग्जाम के आधार पर चयन किया गया था। तीनों शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अलग से PT और मेंस की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा था।

अभी TRE-4 की परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। इसमें PT की तारीख TBD यानी बाद में तय की जानी है। कैलेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विज्ञापन अवधि पूरी होने के बाद PT की तारीख जारी की जाएगी।

BPSC के कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी घोषित की गई है। 72वीं CCE की PT 25 अक्टूबर 2026 को होगी। इस भर्ती में 1,189 पद हैं।

कैलेंडर में असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के 935 पद भी हैं। इस भर्ती में PT और मेंस परीक्षा होगी। इसकी परीक्षा तारीख अभी TBD है।

परीक्षा / पद- विज्ञापन संख्या- पदों की संख्या- परीक्षा / अपडेट की तारीख

71वीं BPSC CCE 71 CCE 1298 मुख्य परीक्षा: अगस्त-सितंबर 2026

District Statistical Officer / Assistant Director 38/2025 47 इंटरव्यू: सितंबर 2026

Auditor, Panchayati Raj Department 09/2026 102 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026

Research Officer, Revenue Department 08/2026 3 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026

Prosecution Officer 13/2026 300 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: सितंबर 2026

72वीं BPSC CCE 72 CCE 1189 प्रारंभिक परीक्षा: 25 अक्टूबर 2026

Project Manager, Industry Department 109/2025 9 प्रारंभिक परीक्षा: 4 अक्टूबर 2026

33वीं Bihar Judicial Services 12/2026 173 प्रारंभिक परीक्षा: 30 मई 2026

Lower Division Clerk 43/2025 26 टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026