संवाददाता. पटना

सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे। यहां 30 एमएलए- एमएलसी ने शपथ ली। इन सबों के साथ नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश ने भी शपथ ली। इससे पहले 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के रुप में सम्राट चौधरी और दो डिप्टी सीएम विजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी शपथ ले चुके हैं। सम्राट मंत्रिमंडल में 35 मंत्री हो गए। अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं।
35 मंत्रियों मंे मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के 16, जेडीयू के 15, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आर के 2, उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम और जीतन राम मांझी की पार्टी से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। इनके जातीय समीकरण को देखें तो ओबीसी से 11, ईबीसी से 7, जनरल यानी सवर्ण से 9 दलित से 7 और मुसलमान से एक मंत्री हैं। इनमें महिलाओं का संख्या 5 है। नए मंत्रियों में 6 ऐसे मंत्री हैं जिनके पास पीएचडी की डिग्री है।

सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। नीतीश कुमार की तरह ही सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी,निर्वाचन आदि विभाग अपने पास रख लिया है। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को स्वास्थ्य विभाग की कमान दी गई है। मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग दिया गया है। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों को मंत्री पद मिला है। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत, जीतन राम मांझी पुत्र संतोष सुमन और जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा हैं।

बिहार कैबिनेट का विभागों का बंटवारा इल तरह किया गया है-

सम्राट चौधरी — सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।

विजय कुमार चौधरी — जल संसाधन, संसदीय कार्य।

विजेन्द्र प्रसाद यादव — वित्त, वाणिज्य-कर।

श्रवण कुमार — ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क।

विजय कुमार सिन्हा — कृषि।

डॉ0 दिलीप कुमार जायसवाल — राजस्व एवं भूमि।

निशांत — स्वास्थ्य।

लेसी सिंह — भवन निर्माण।

राम कृपाल यादव — सहकारिता।

नीतिश मिश्रा — नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी।

दामोदर रावत — परिवहन।

संजय सिंह टाइगर — उच्च शिक्षा, विधि।

अशोक चौधरी — खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

भगवान सिंह कुशवाहा — योजना एवं विकास।

अरुण शंकर प्रसाद — श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास।

मदन सहनी — मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन।

संतोष कुमार सुमन — लघु जल संसाधन।

रमा निषाद — पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।

रलेश सादा — आपदा प्रबंधन।

कुमार शैलेन्द्र — पथ निर्माण।

शीला कुमारी — विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा।

केदार प्रसाद गुप्ता — पर्यटन।

रत्नेश कुमार रौशन — अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।

सुनील कुमार — ग्रामीण कार्य।

श्रेयसी सिंह — उद्योग, खेल।

मा0 जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण।

नरेंद्रशेर राम — डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन।

शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल — ऊर्जा।

डॉ0 प्रमोद कुमार — खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति।

स्वीटी गुप्ता — समाज कल्याण।

मिथिलेश तिवारी — शिक्षा।

डॉ0 रामचन्द्र प्रसाद — पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन।

संजय कुमार सिंह — लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।

संजय कुमार — गन्ना उद्योग।

दीपक प्रकाश — पंचायती राज।

You missed