संवाददाता. पटना.

जनता दल यूनाइटेड ने केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का टिकट काट दिया है। पार्टी ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। खीरु महतो झारखंड में जदयू के विस्तार में लगातार लगे हुए हैं। खीरू महतो 2005 में झारखंड के रामगढ़ के मांडू विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। महतो की उम्र 69 साल है। बताया जा रहा है कि जदयू ने झारखंड में पार्टी के विस्तार को लेकर यह चयन किया है।

शंभू शऱण पटेल और सतीश चंद्र दुबे को राज्य सभा का टिकट दे भाजपा ने दिया मैसेज

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार से राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए सतीश चंद्र दुबे को फिर से राज्य सभा भेजा है। भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री शंभू शरण पटेल को बनाया है। शंभू शरण पटेल पुराने कार्यकर्ता हैं। वे पिछड़ा मोर्चा में सहसंयोजक थे। संजय जायसवाल की टीम में शंभू शरण को प्रदेश मंत्री की जवाबदेही दी गई थी। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर पिछड़ा कार्ड खेला है और मैसेज दिया है। वे जाति से अवधिया कुर्मी हैं। सतीश चंद्र दुबे ब्राह्मण समाज से आते हैं। 2019 में इनकी सीट जदयू के खाते में चली गई थी। उस समय सतीश चंद दुबे ने  विद्रोह कर दिया था। नाराजगी को देखते हुए सतीश दुबे को राज्यसभा सांसद बनाया गया था। लेकिन वे  तीन साल के लिए ही जा पाए थे। अब एक बार फिर से भाजपा ने सतीश चंद्र दुबे को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर बनाया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed