BPSC ने एडिट की तिथित 4 अप्रैल से बढ़ाकर 18 अप्रैल की

संवाददाता. पटना.

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 6421 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था। आवेदन भरने की तिथि पूर्व से 28 मार्च 2022 निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर आयोग ने 11 अप्रैल 2022 कर दिया है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन में एडिट करने की निर्धारित तिथि 4 अप्रैल 2022 को भी बढ़ाया है। इसे बढ़ाकर 18 अप्रैल 2022 कर दिया है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी लगातार आयोग से आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे इसलिए इसे बढ़ाया गया है।

By

Leave a Reply

You missed