संवाददाता. पटना

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता से उनकी फरियाद सुनी। सोमवार को उन्होंने गृह विभाग  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं। आप जनता दरबार को लाइव सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। इसका लिंक दिया जा  रहा है-

https://www.facebook.com/iprdbihar/videos/650698979644752

 

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में निर्धारित विभागों के अफसर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ऑन स्पॉट समस्याओं को समाधान कर रहे हैं। इस बार जनता दरबार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के बिल्कुल बगल में बनाए गए हॉल में किया जा रहा है।

बता दें कि जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के सामने आने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। इसके साथ ही उनका वैक्सीनेशन भी कराया जाता है। कोरोना जांच नेगेटिव आने के बाद ही जनता दरबार में उपस्थित होने की अनुमति दी जाती है। प्रशासन की ओर से अपने जिले से विशेष वाहन के द्वारा फरियादी दरबार में लाए और फिर पहुंचाए जाते हैं।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम हर माह के पहले तीन सोमवार को आयोजित किया जाता है। हर सोमवार को अलग-अलग विभाग की समस्याएं सुनी जाती हैं। जनता दरबार में जिस दिन जिस विभाग की समस्या सुनी जाती है, उस दिन उस विभाग के तमाम पदाधिकारी और मंत्री की भी मौजूदगी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed