संवाददाताा.

बिहार में 20 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। इस बारे में सरकार ने आदेश जारी किया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मोहर्रम को लेकर 19 अगस्त को घोषित छुट्टी के स्थान पर 20 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। 20 अगस्त को घोषित प्रतिबंधित अवकाश के स्थान पर अब 21 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया है।

खानकाह मुजबिया से प्राप्त सूचना के आलोक में चांद दिखाई देेने के अनुसार राज्य मे मुहर्रम अब 20 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर छुट्टी के दिन में सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधन किया है। अब 19 तारीख की बजाय 20 तारीख को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।

Leave a Reply

You missed