संवाददाता.

बिहार में लॉकडाउन हटाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार दूसरी बार बिहार में लागू पाबंदियों को घटाया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू किया था। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद लॉकडाउन हटाया गया। लेकिन कुछ पाबंदियां जारी थीं। अनलॉक -वन के बाद अब अनलॉक -टू की घोषणा भी कर दी गई है। इसके तहत थोड़ी और ढील दी गई है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर बिहार में अगले 7 दिनों के लिए लागू रहने वाले नियमों की जानकारी दी है। अब बिहार में 5 बजे के बदले 6 बजे शाम तक दुकानें खुली रहेंगी। नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। रात्रि कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed