संवाददाता.

आरजेडी को एक बार फिर से बड़ा झटका मिलने वाला है। पालीगंज के आरजेडी विधायक जयवर्धन यादव पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल होंगे। गुरुवार को पालीगंज विधायक जयवर्धन यादव जेडीयू ज्वाइन करेंगे। जयवर्धन यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लखन सिंह यादव के पोते हैं। इनके अलावे दो अन्य विधायक भी कल आरजेडी में शामिल होंगे। केवटी के विधायक फराज फातमी और लालू यादव के समधी चंद्रिका राय भी जेडीयू में शामिल होंगे। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में तीनों आरजेडी विधायक जडीयू में शामिल होंगे। इसके पहले जेडीयू ने आरजेडी के तीन विधायकों अशोक कुमार, प्रेमा चौधरी और महेश्वर यादव को जेडीयू में शामिल कराया था। जवाब में आरजेडी ने जेडीयू के मंत्री श्याम रजक को ही अपने में मिला लिया था। दोनों तरफ से तोड़ा- तोड़ी चरम पर है। सब टिकट की माया है।

Leave a Reply

You missed