संवाददाता.

आरजेडी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर तीन विधायकों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी आरजेडी प्रदेश कार्यालय में रविवार को कर दी गई। इन विधायकों तक लिखित सूचना भी भेज दी गई। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित विधायकों में गायघाट के विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, पातेपुर की विधायक प्रेमा चौधरी, केउटी के विधायक फराज फातमी शामिल हैं। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने बताया कि कुछ दिनों से इन विधायकों की गतिविधियां पार्टी विरोधी थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर इन सभी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed