संवाददाता.
जडीयू से राज्यसभा सांसद और पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आरसीपी सिंह को पटना के एम्स में इलाज के लिए भर्ती भी कराया गया है।
जानकारी है कि उनकी पत्न्नी और घर का एक स्टाफ भी पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद आरसीपी सिंह की कोरोना जांच कराई गई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरसीपी सिंह को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

You missed