संवाददाता.
बिहार में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 और 25 जुलाई के आंकड़े जारी किए गए हैं। दो दिनों की गई जांच के मुताबिक राज्य में 2605 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38919 पर पहुंच गयी है।
24 जुलाई को राज्य भर में लिए गए सैंपल में 1311 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 25 जुलाई को लिए गए सैंपल में से 1294 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 620 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

You missed