संवाददाता.
बिहार के गया से जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव की कोरोना से मौत हो गई है। बताया जाता है कि बिंदी यादव कुछ दिन पहले संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिंदी यादव को गया से रेफर कर पटना में बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। गया की राजनीति में अपना दम खम रखने वाला बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव खुद भी गया जिला परिषद का अध्यक्ष रह चुके थे। बिंदी यादव के राजनीतिक वजूद ने ही उनकी पत्नी मनोरमा यादव को एमएलसी बनवाया था। मनोरमा देवी, अनुज कुमार सिंह को हराकर जेडीयू के कोटे से एमएलसी हैं।

Leave a Reply

You missed