संवाददाता.
दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सुनील सिंह का निधन एम्स में हो गया। वे कोविड-19 से संक्रमित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुनील कुमार सिंह के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुनील कुमार सिंह जी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्याें में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये अपूरणीय क्षति है। स्व. सुनील कुमार सिंह के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र सुजीत कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। सुशील मोदी ने कहा कि वे कोरोना से पीड़ित थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। अचानक शाम में हर्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उन्होंने दिवंगात आत्मा की शांति और शुभचिंतकों, समर्थकों और परिजनों को धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed