बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ये वायरस क्या आम क्या खास सब को अपने चपेट में ले रहा है। कई पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कई ने इस वायरस पर जीत भी हासिल कर ली है। वहीं अब बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक पत्र जारी कर उन सभी पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है जो कोविड-19 के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं ताकि उनका प्लाज्मा इस्तेमाल कर अन्य मरीजों को ठीक किया जा सके।

Leave a Reply

You missed