संवाददाता.
बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना से 6 मौत हो चुकी है। इस तरह से बिहार में कोरोना से मरने वाले की कुल संख्या 173 तक पहुंच गई है। बिहार में बीते 24 घंटे में 1742 नए मरीज मिले है, जिसमें 15 जुलाई को 841, 16 जुलाई को 901 मरीज मिले।
वहीं बीते 24 घंटे में 896 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कुल मिलाकर कहें तो बिहार में अब तक ठीक मरीजों की संख्या 14997 है। बिहार में रिकवरी रेट 64.63 फीसदी है। वर्तमान में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की कुल संख्या 8129 है। बीते 24 घंटे में 10273 कोरोना की जांच की गई। अब तक पूरे बिहार में कुल 357730 लोगों की जांच की गई है।

Leave a Reply

You missed