संवाददाता.
बिहार के एक जिले में डीएम के साथ पांच आईएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को लखीसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राज्य सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी योगेंद्र कुमार चौधरी को लखीसराय डीएम के पद से हटा कर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात किया है।
2006 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार झा को प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर तैनात रहेंगे।
2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को विशेष सचिव लघु जल संसाधन विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए अपर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर तैनात किया गया है, जबकि श्रम संसाधन विभाग में श्रम आयुक्त के पद पर तैनात 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री रंजीता को भी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

You missed