संवाददाता.
बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री और जमालपुर विधायक शैलेश कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके साथ रहने वाले अन्य लोगों का भी सैंपल लिया गया है। लगभग 10 दिन पहले वे अपने विधान सभा क्षेत्र गए थे और परहम, रामनगर आदि के इलाके में जाकर लोगों से मिले थे। इसके पहले नीतीश सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मंत्री विजय सिन्हा के पीए भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। विधान परिषद् के सभापति, आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए और फिर ये दोनों अस्पताल से ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

Leave a Reply

You missed