संवाददाता.
बिहार में रविवार को एक साथ 1266 मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 16,305 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पटना में आज सबसे अधिक 177 संक्रमित मिले। सीवान में 98, भागलपुर में 81, नालंदा में 78, बेगूसराय में 76, मुजफ्फरपुर में 72, नवादा में 76, मुंगेर में 61, पश्चिमी चंपारण में 54, सारण में 47, कटिहार में 46, वैशाली में 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से अब तक 11,953 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 73. 31 फीसद है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को भागलपुर के दो और पटना, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण और दरभंगा जिले के एक-एक मरीज की मौत हो गई।

Leave a Reply

You missed