पटना.
बिहार में कोरोना का कहर बरपा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 12140 हो गयी है। बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में
अब इससे मरनेवालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है।
सिर्फ राजधानी पटना की बात करें तो यहां अब तक 83 कन्टेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीँ कोरोना से पिछले 24 घंटे में 249 लोग ठीक हो चुके हैं। इसको लेकर बिहार में अबतक 9014 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में कोविड 19 मरीजों की संख्या 3028 हैं और 24 घंटे में 6213 लोगों की जांच की गयी है।

Leave a Reply

You missed