संवाददाता.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनका सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है। इसके लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया है। यानी 1 अगस्त से पहले उन्हें अपने सरकारी बंगले को खाली कर देना होगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में प्रियंका गांधी को दिल्ली के लोध रोड स्थित बंगले को खाली करने के लिए कहा गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार प्रियंका गांधी से SPG सुरक्षा वापस ली गई थी और उन्हें Z+ सुरक्षा दी गई थी। SPG कवर में सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बंगले का प्रावधान था, लेकिन Z+ में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए अलॉटमेंट रद्द किया जा रहा है। प्रियंका गांधी को कहा गया है कि अगर वह 1 अगस्त तक इसे खाली नहीं करती हैं तो उन्हें उन्हें जुर्माना देना पड़ेगा। अब नोटिस के मुताबिक प्रियंका को लोधी एस्टेट स्थित 6बी टाइप के मकान संख्या 35 को खाली करना पड़ेगा।
![](https://biharinfocus.com/wp-content/uploads/2020/07/Priyanka-Gandhi-.jpg)