कहा- धीरेन्द्र शास्त्री ठगेश्वर शास्त्री हैं भगवान कृष्ण के बारे में उन्होंने अशोभनीय बातें कही हैं

पटना.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने तेलांगाना में आयोजित श्री कृष्ण सदर सम्मेलन कार्यक्रम में धीरेन्द्र शास्त्री को ठगेश्वर शास्त्री कहा। उन्होंने कहा कि यूपी के चुनाव में ये आए हैं। वे हमारे भगवानों को बांट रहे हैं। हमारे कृष्ण भगवान के बारे में अशोभनीय बातें कही हैं। ऐसे लोग तेलांगाना आएंगे तो उनका अच्छे से स्वागत कीजिएगा। बिहार में ऐसे लोग आएंगे तो हम लोग भी अच्छे से स्वागत करेंगे। ये मोदी जी के जमूरे हैं। जब यादव लोग बिगड़ैल भैंस का सिंग पकड़कर सीधा कर देंते हैं तो ये क्या है।
मंच पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे।