पटना.
राष्ट्रीय जनता दल के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को लोकसभा में वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति (Committee on Commerce) का सदस्य बनाया गया है। यह समिति देश की व्यापार नीति, आयात-निर्यात, विदेशी व्यापार, व्यापार समझौतों, उद्योग, निवेश, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और आंतरिक व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों की संसदीय समीक्षा करती है।
सुधाकर सिंह ने कहा है कि मैं इस जिम्मेदारी के माध्यम से बिहार के किसानों, छोटे व्यापारियों, उद्यमियों, युवाओं और उद्योगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखूंगा।
सुधाकर सिंह की छवि किसान नेता के रुप में रही है। बिहार मे नीतीश सरकार में कृषि मंत्री के रुप में उन्होंने अफसरशाही पर सवाल उठाया था। नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप की जांच करानी मांग भी उन्होंने की थी। तब तनीतनी के बीच उन्होंने कृषि मंत्री का पद छोड़ दिया था। उसके बाद उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और बक्सर से सांसद चुने गए। सांसद बनने के बाद किसानों के हक के लिए कई आंदोलन किए। किसान आंदोलन में गिरफ्तार भी हुए। सुधाकर सिंह ने पटना व दिल्ली में कई सेमिनार का आयोजन भी कराया। युवाओं से जुड़े मुद्दे भी वे लगातार उठाते रहे हैं। वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति का सदस्य बनाने के बाद उनके कामकाज का दायरा बढ़ा है।
