-अपने विद्यालय से जुड़ें, उसके विकास में भागीदार बनें।

पटना.

‘मेरा विद्यालय–मेरा स्वाभिमान’ पोर्टल के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के पूर्ववर्ती विद्यार्थी, जिनमें एनआरआई (NRI) भी शामिल हैं, अपने विद्यालय से जुड़कर उसके शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

* अपने विद्यालय से जुड़ाव : पूर्ववर्ती विद्यार्थी अपने पढ़े हुए सरकारी विद्यालय से जुड़कर उसके विकास में सहयोग कर सकेंगे।
* विद्यालय को गोद लेने की सुविधा : विद्यार्थी अपने पुराने विद्यालय को गोद लेकर उसके विकास और प्रगति में सहभागी बन सकते हैं।
* ज्ञान एवं मार्गदर्शन : समय निकालकर विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, अनुभव और उपयोगी ज्ञान प्रदान कर सकेंगे।
* आधारभूत संरचना में सहयोग : विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास के लिए सहयोग किया जा सकेगा।
* शैक्षणिक सामग्री का योगदान : अध्यापन से जुड़ी आवश्यक सामग्री एवं संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को मजबूत किया जा सकेगा।
* सीएसआर भागीदारी : कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के माध्यम से भी विद्यालयों के विकास में सहयोग का अवसर मिलेगा।
* ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : पोर्टल से जुड़ने और सहयोग करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।