-इलाज की सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया

संवाददाता. पटना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने AIIMS पटना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और प्रस्तावित विस्तार योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विस्तार के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त भूमि देने, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की व्यवस्था करने और नाथूपुर तक 4-लेन सड़क का निर्माण जल्द पूरा करने की बड़ी घोषणाएं कीं। सूचना जनसंपर्क विभाग के फेसबुक पेज, यूट्यूब पर इसे लाइव किया गया।

24 एकड़ जमीन पर जल्द ही 200 नए बेड बढ़ाए जाएंगे ताकि मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। एम्स से नाथूपुर तक बन रही 4 लेन सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। इससे बेहतर कनेक्टिविटी से एंबुलेंस गोल्डन आवर में अस्पताल तक पहुंच पाएगा। मरीजों को समय से इलाज मिल पाएगा। यहां स्कीन बैंक बनने से गंभीर से रुप से जले हुए मरीजों का इलाज आसान हो सकेगगा। संक्रमण से होने वाली मौत में भी फायदा होगा।

You missed