संवाददाता.पटना
खान सर और रौशन सर के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कोचिंग का विवाद और बढ़ गया है। रौशन सर के चचेरे भाई की संदिग्ध मौत के बाद जमानत पर बाहर आए रौसन सर ने खान सर पर हत्या का आरोप लगा दिया है। इस सब के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोडफोड एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है। इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। मुख्यमंत्री से पत्र लिख अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो।
