पटना.

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुआ चुनाव में बीजेपी ने तीन सीटें हासिल की। बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी पटना शिक्षक निर्वाचन की सीट भी हारी है। पटना की जिस सीट पर सबसे अधिक चर्चा थी वह सीट जेडीयू के नीरज कुमार जीत गए। नीरज कुमार का विरोध जेडीयू के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने किया था। अनंत सिंह ने जनसुराज के अनुज सिंह का समर्थन किया था। जेडीयू के नीरज कुमार को 19930, आरजेडी के दिलीप पटेल को 15275 और तीसरे स्थान पर रहे जनसुराज के अनुज सिंह को 11278 वोट हासिल हुए।

इस चुनाव परिणाम का बड़ा असर जेडीयू के अंदर की राजनीति पर पड़ना तय है। जेडीयू नेता ललन सिंह ने नीरज कुमार के पक्ष में प्रचार तक नहीं किया था। अनंत सिंह को समझाने की जवाबदेही संजय झा ने ललन सिंह को दी थी लेकिन ललन सिंह ने कहा था कि ताली एक हाथ से नहीं बजती, हर क्रिया की प्रतिक्रिया होता है। जेडीयू के अंदर संजय झा और निशांत कुमार की ताकत इस चुनाव परिणाम से बढ़ गई है।

बड़ी बात कि पटना जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता था वहां जनसुराज और आरजेडी ने इंट्री मार दी है। बाांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर विधायक हो चुके हैं और अब पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर आरजेडी से डॉ.संजीव कुमार चुनाव जीत गए हैं।

इस बार के एमएलसी चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक-एक सीट मिली है। जन सुराज के एक उम्मीदवार और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की।

कौन-कहां से जीते जानिए

पटना, दरभंगा और तिरहुत शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा सारण शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। इनमें भाजपा ने दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक सीट पर जीत दर्ज की है। जेडीयू के नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी रहे, जबकि राजद के डॉ. संजीव कुमार ने पटना शिक्षक सीट पर जीत हासिल की। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के सुरेश राय विजयी हुए। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत दर्ज की।

बीजेपी को तीन सीटें, निर्दलीयों के खाते में दो गईं

पटना शिक्षक निर्वाचन की सीट बीजेपी हार गई लेकिन आठ सीटों के नतीजों में बीजेपी तीन सीटों के साथ सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी है। पार्टी को दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में सफलता मिली। जेडीयू और आरजेडी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जीत हासिल की। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार की जीत भी परिणाम का अहम हिस्सा रही।

इन नेताओं ने फिर से जीत हासिल की

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक सीट से बंशीधर बृजवासी और कोसी स्नातक सीट से एनके यादव ने जीत हासिल की है।

जीते हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम क्षेत्र और उनकी पार्टियां

पटना शिक्षक: डॉ. संजीव कुमार (राजद)
पटना स्नातक: नीरज कुमार (जदयू)
दरभंगा शिक्षक: सुरेश राय (जन सुराज)
दरभंगा स्नातक: सर्वेश कुमार (भाजपा)
तिरहुत शिक्षक: डॉ. नरेंद्र सिंह (भाजपा)
तिरहुत स्नातक: बंशीधर बृजवासी (निर्दलीय)
सारण शिक्षक: राहुल राज (निर्दलीय)
कोसी स्नातक: एनके यादव (भाजपा)

You missed