दो सौ से अधिक छात्राओं और अभिभावकों की हुई निःशुल्क जांच

संवाददाता. पटना

इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन एंड रिसर्च बेऊर की ओर से पटना विमेन्स कालेज परिसर में दो दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य-जांच शिविर लगाया गया, जिसमें संस्थान के चिकित्सकों और तकनीशियनों ने महाविद्यालय की छात्राओं और अभिभावकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा उचित परामर्श दिए। संस्थान की ओर से निःशुल्क नेत्र-जांच, रक्त-शर्करा की जांच और रक्त-चाप की जांच सहित अस्थि, नस, स्नायु तथा पेशियों से संबंधित सभी पीड़ा और परेशानियों की जांच, उपचार एवं फिजियोथेरापी की व्यवस्था की गयी थी।

यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक-प्रमुख डॉ. अनिल सुलभ ने बताया कि गत शुक्रवार से आरंभ हुए दो दिनों के इस शिविर में दो सौ से अधिक छात्राओं और अभिभावकों की जांच की गयी है। नेत्र-रोग से पीड़ित 66 रोगियों को विशेष-जाँच एवं उपचार के लिए संस्थान के बेऊर स्थित बाह्य-रोगी विभाग में बुलाया गया है।

शिविर में डा नवनीत कुमार, प्रो देवराज, फ़िज़ियो-इंटर्न आरती कुमारी, ओफ्थालमोलौजी इंटर्न प्रिया कुमारी, रीना प्रभा, लैब टेक्नोलौजिस्ट निशा भारती और निशा सिंह ने अपनी सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed