संवाददाता. पटना

बिहार विधान सभा चुनाव की परिणाम आने के बाद गुरुवार को 26 मंत्रियों को बिहार के राज्यपाल ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। आयोजन को यादगार बनाने और इतन बड़े मैंडेड को सम्मान देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी भी आयोजन में पहुंचे। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में 10 वीं बार शपथ ली। उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश ऐसी मंत्री बने जो अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

नीतीश कुमार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट देखिए

क्रम- मंत्री का नाम- पार्टी- निर्वाचन क्षेत्र
1 नीतीश कुमार -(मुख्यमंत्री- एमएलसी)- जदयू
2 सम्राट चौधरी- बीजेपी- तारापुर विधानसभा सीट (मुंगेर)
3 विजय कुमार सिन्हा- बीजेपी- लखीसराय विधानसभा सीट (लखीसराय)
4 विजय कुमार चौधरी- जदयू- सरायरंजन विधानसभा सीट (समस्तीपुर)
5 बिजेन्द्र प्रसाद यादव- जदयूू- सुपौल विधानसभा सीट (सुपौल)
6 श्रवण कुमार- जदयू- नालंदा विधानसभा सीट (नालंदा)
7 मंगल पाण्डेय- बीजेपी- सिवान विधानसभा सीट (सिवान)
8 डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल- बीजेपी –
9 अशोक चौधरी- (एमएलसी)- जदयू –
10 लेसी सिंह जदयू- धमदाहा- विधानसभा सीट (पूर्णिया)
11 मदन सहनी- जदयू- बहादुरपुर विधानसभा सीट (दरभंगा)
12 नितिन नवीन- बीजेपी- बांकीपुर विधानसभा सीट (पटना)
13 राम कृपाल यादव- बीजेपी- दानापुर विधानसभा सीट
14 संतोष कुमार सुमन- (एमएलसी)- हम –
15 सुनील कुमार- जदयू- भोरे विधानसभा सीट (गोपालगंज)
16 मो० जमा खान- जदयू- चैनपुर विधानसभा सीट (कैमूर)
17 संजय सिंह ‘टाईगर- बीजेपी- आरा विधानसभा सीट (भोजपुर)
18 अरुण शंकर प्रसाद- बीजेपी- खजौली विधानसभा सीट (मधुबनी)
19 सुरेन्द्र मेहता- बीजेपी- बछवारा विधानसभा सीट (बेगुसराय)
20 नारायण प्रसाद- बीजेपी- नौतन विधानसभा सीट (पश्चिम चंपारण)
21 रमा निषाद- बीजेपी- औराई विधानसभा सीट (मुजफ्फरपुर)
22 लखेन्द्र कुमार रौशन- बीजेपी- पातेपुर सुरक्षित सीट (वैशाली)
23 श्रेयसी सिंह- बीजेपी- जमुई विधानसभ सीट (जमुई)
24 डॉ० प्रमोद कुमार- जदयू- रफीगंज विधानसभा सीट (औरंगाबाद)
25 संजय कुमार- लोजपा-आर- सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट (सहरसा)
26 संजय कुमार सिंह- लोजपा-आर
27 दीपक प्रकाश- (एमएलसी)- आरएलएम
———
किस जाति से कितने मंत्री बनाए गए
राजपूत-4
वैश्य-3
कोयरी-2
भूमिहार-2
पासवान-2
मल्लाह-2
कुर्मी-2
यादव-2
——
किस क्षेत्र को कितना प्रतिनिधित्व
अंग-6
तिरहुत-5
पटना-4
मिथिलांचल-3
सीमांचल-2
शाहाबाद-2
मगध-2
सारण-2
कोसी-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *