संवाददाता.

उमस भरी गर्मी से राहत की खबर है। बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने  जानकारी दी है कि 17 जून 2025 को बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी मानसून ने सबसे पहले राज्य के पूर्वी जिलों में दस्तक दी है।

मानसून सबसे पहले बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों में पहुंचा। अगले 48 घंटों में पूरे बिहार में बारिश की स्थिति होगी। मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। मई के आखिरी हफ्ते से ही प्रदेश में ज्यादा बारिश होने के संकेत मिलने लगे थे। 26 जून तक पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

बिहार में बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 24 सालों में केवल 4 बार 2003, 2007, 2019 और 2020 ही बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई थी। 2019 में सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी। यह अब तक की सर्वाधिक बारिश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *