पटना.

सम्राट सरकार शिक्षकों को सातवें वेतनमान की मांग को लेकर एक- दो दिन में कमिटी बनाएगी। बिहार में इस मांग को लेकर शिक्षक लगातार धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि मैं जिस भी जिले में जा रहा हूं शिक्षक यही मांग कर रहे हैं। शिक्षकों के सातवे वेतनमान पर दो-तीन दिन में समीक्षा बैठक करेंगे, इससे कितना आर्थिक बोझ बढ़ेगा और उसे कैसे दिया जा सकता है इस पर विचार करेंगे। कहा कि शिक्षक गर्दनीबाग धरना स्थल पर धरना खत्म करें और अपने घर जाएं। उन्होंने कहा कि DEO ऑफिस में शोषण को बंद किया जाएगा। वेतन विसंगति,प्रमोशन आदि को भी सरकार देख रही है।

उन्होंने कहा कि सातवें वेतनमान के लिए एक-दो दिन में सरकार कमिटी बनाएगी और कमिटी की रिपोर्ट को वित्त विभाग भेजा जाएगा।

कहा कि चुनाव आयोग के डायरेक्शन का शिक्षा विभाग इंतजार कर रहा है उसके बाद ट्रांसफर की प्रक्रिया फिर से की जाएगी, जनरल ट्रांसफर में म्यूचुअल का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

बता दें शिक्षक पटना स्थित गर्दनीबाग में सातवें वेतनमान को लेकर धरना दे रहे हैं। शिक्षक संघ के नेताओं ने शिक्षा मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा है।

You missed