बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा

पटना.
बिहार में लंबे समय से लाइब्रेरियन की बहाली की मांग हो रही है। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. त्यागराजन एस०एम०, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि इस पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01.10.2026 से 21.10.2026 के बीच लिए जाएंगे, जिसके लिए वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in निर्धारित है।

◆ पात्रता परीक्षा में कुल 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान विषय तथा 50 अंक सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे।
◆ परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में ली जाएगी, जो 150 मिनट अर्थात ढाई घण्टे की होगी।

◆ विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। Negative मार्किंग नहीं होगी।

◆ आवेदक बिहार के निवासी होंगे। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी। 45% अंकों (कुछ वर्गों में 05 प्रतिशत की छूट) के साथ स्नातक की डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त विश्यविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री अनिवार्य।

◆ परीक्षा का पाठ्यक्रम: राज्य के मान्यता प्राप्त विश्विद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक डिग्री हेतु लागू पाठ्यक्रम।

◆ विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए Minimum Qualifying Marks-

1. सामान्य – 50% अंक
2. पिछड़ा वर्ग – 45.5% अंक
3. अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5% अंक
4. अनु० जाति/अनु० जनजाति- 40% अंक
5. दिव्यांग – 40% अंक
6. महिला – 40% अंकबिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन जारी।

◆ इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ० त्यागराजन एस०एम०, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि इस पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01.10.2026 से 21.10.2026 के बीच लिए जाएंगे, जिसके लिए वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in निर्धारित है।

◆ पात्रता परीक्षा में कुल 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान विषय तथा 50 अंक सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे।
◆ परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में ली जाएगी, जो 150 मिनट अर्थात ढाई घण्टे की होगी।

◆ विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। Negative मार्किंग नहीं होगी।

◆ आवेदक बिहार के निवासी होंगे। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी। 45% अंकों (कुछ वर्गों में 05 प्रतिशत की छूट) के साथ स्नातक की डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त विश्यविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री अनिवार्य।

◆ परीक्षा का पाठ्यक्रम: राज्य के मान्यता प्राप्त विश्विद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक डिग्री हेतु लागू पाठ्यक्रम।

◆ विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए Minimum Qualifying Marks-

1. सामान्य – 50% अंक
2. पिछड़ा वर्ग – 45.5% अंक
3. अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5% अंक
4. अनु० जाति/अनु० जनजाति- 40% अंक
5. दिव्यांग – 40% अंक
6. महिला – 40% अंक